আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BMW M4 Competition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Published on: February 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. BMW Group India ने नई BMW M4 Competition कूपे कार को भारत में लॉन्च कर दिया है. लग्जरी हाई-परफॉर्मेंस कूपे कार सिंगल पेट्रोल वैरिएंट में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,43,90,000 रुपए रखी गई है. इस कार में लेटेस्ट एम ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ एक नया 3.0-लीटर स्ट्रेट-6 इंजन मिलता है. यह इंजन 510 hp का पावर और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए इसमें 8-स्पीड एम स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स मिलता है. नई BMW M4 Competition स्काईस्क्रेपर ग्रे, पोर्टिमाओ ब्लू, ब्लैक सैफायर, साओ पाउलो येलो, टोरंटो रेड और अल्पाइन व्हाइट नॉन-मेटालिक जैसे रंगों में उपलब्ध है.

https://ये है ‘असली’ गंगूबाई काठियावाड़ी, क्यूटनेस-एक्टिंग में दे रही आलिया को मात

साथ ही, बीएमडब्ल्यू इंडिया वैकल्पिक मैटेलिक पेंट फिनिश की पेशकश कर रही है. ये हैं – तंजानाइट ब्लू, द्रविड़ग्रे, एवेंट्यूरिन रेड, फ्रोजन ब्रिलियंट व्हाइट, फ्रोजन पोर्टिमाओ ब्लू. इसके अलावा, ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल स्पेशल पेंटवर्क्स जैसे फ्रोजन ऑरेंज, फ्रोजन ब्लैक, फ्रोजन डीप ग्रे भी पेश कर रहा है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 3डी नेविगेशन के साथ बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले, एंबियंट लाइटिंग, 16 स्पीकर के साथ हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम शामिल हैं. कार डबल-स्पोक स्टाइल के साथ 19-इंच के फॉर्ज्ड व्हील्स पर चलती है. यह एडेप्टिव एम सस्पेंशन, एम स्पोर्ट डिफरेंशियल, एम कंपाउंड ब्रेक से भी लैस है.

https://प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी के घर छोड़ने पर पति तलाक पाने का हकदार नहीं : हाईकोर्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now