पिथौरा. समीप की बया पुलिस चौकी के तहत कोसमसरा के 2 वर्षों से अपहृत किशोर को बया पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला. बया पुलिस चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर ने बताया कि कोसमसरा निवासी कृष्णा सिंह दीवान ने 7 फरवरी 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके नाती उम्र 16 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा दीपक झा द्वारा जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल के सतत मॉनिटरिंग में उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के द्वारा चौकी बया में टीम गठित कर पुणे महाराष्ट्र भेजा गया. जिसमें बया पुलिस ने जिला जालना महाराष्ट्र से किशोर को बरामद कर गुरुवार 10 फरवरी 2022 को चौकी बया लेकर आए. किशोर को पूरी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
https://अधिवक्ता और कर्मचारी एक-दूसरे पर लगा रहे मारपीट का आरोप, संगठनों ने किए कार्यालय बंद
150 पदों पर की जाएगी भर्ती
महासमुंद. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र-महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 फरवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुंद में प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा एकाउंटेट एवं सेल्स मार्केटिंग के 10-10 पद, टैली कॉलर के 110 पद एवं सेक्यूरिटि गार्ड के 20 पद के लिए 8वीं एवं 10वीं पास आवेदकों की भर्ती 8000 से 10000 रुपए या अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी. उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति दें.
https://खरीदी केंद्रों से धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश







