रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुक्रवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन से खरीफ वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात मिलिंग के लिए धान का उठाव भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समस्त संभागायुक्त और समस्त कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की. उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों से शत्-प्रतिशत धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने कहा है. उन्होंने बताया कि आज की स्थिति में 30 लाख टन धान समितियों में उपलब्ध है. मिलिंग के लिए मिलरों के द्वारा सीधे समितियों से धान का उठाव किया जाएगा. शेष बचे धान को संग्रहण केन्द्रों में सुरक्षित रखा जाएगा. श्री जैन ने इस दौरान समितियों में खरीदे गए धान, मिलिंग के लिए उठाए गए धान और शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन प्रति सप्ताह करने के निर्देश दिए हैं.
https://Redmi Note 11 और Note 11S भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया धान के उठाव की समाप्ति तक निरंतर चालू रहेगी. इस दौरान आकस्मिक बरसात, चूहे एवं अन्य प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं. मिलिंग के पश्चात खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में प्रतिदिन 30 हजार मीट्रीक टन चावल जमा करने के लक्ष्य को आगे भी जारी रखने कहा गया है. धान खरीदी के पश्चात प्रत्येक जिले में अधिक और कम विक्रय राशि प्राप्त करने वाले पांच-पांच प्रतिशत किसानों से चर्चा करके उन्हें धान के अतिरिक्त अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने कहा गया है. वित्तीय वर्ष 2021-22 के शेष अवधि में जमीन के पंजीयन (रजिस्ट्री) से अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं.
https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पहला गाना ‘ढोलिडा’ रिलीज, आलिया का जबरदस्त डांस







