नई दिल्ली. Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. रेडमी Note 11 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपए है, वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपए और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए है. फोन को होरिजॉन ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्टारबर्स्ट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. रेडमी Note 11S के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपए है, वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपए है. इसको होरिजॉन ब्लू, पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा.
https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पहला गाना ‘ढोलिडा’ रिलीज, आलिया का जबरदस्त डांस
Redmi Note 11 की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 11 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है. इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 6 जीबी तक LPDDR4X रैम है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR ब्लास्टर, टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://हिजाब मामले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Redmi Note 11S की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 11S में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है. इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR ब्लास्टर, टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.










