रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी स्थानांतरण अब एनआईसी द्वारा निर्मित वेबसाइट के माध्यम से होंगे. स्वैच्छिक स्थानांतरण चाहने वाले व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बाद यदि वे चाहें तो इस आवेदन को प्रिंट करके कागज पर भी प्रेषित कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जाने की स्थिति में केवल कागज पर किए गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा.
https://जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने मरीजों को दिखाया निजी अस्पताल का रास्ता!
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा गुरूवार को इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक स्थानांतरण की एंट्री संचालनालय लोकशिक्षण द्वारा एनआईसी की वेबसाइट पर की जाएगी तथा उससे निकाले गए प्रिंट को ही फाइल पर लगाकर प्रेषित किया जाएगा. बिना वेबसाइट में एंट्री किए कोई प्रशासनिक स्थानांतरण भी नहीं किया जाएगा. स्थानांतरण आदेश भी एनआईसी के वेबसाइट के माध्यम से ही जारी होंगे. संबंधित कर्मचारियों के कार्य मुक्ति और नए स्थान पर ज्वाइनिंग भी एनआईसी की वेबसाइट के माध्यम से ही की जाएगी.
https://गरियाबंद क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसजनों से मिले अग्नि चंद्राकर
सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती के लिए लिखित और कौशल परीक्षा 27 फरवरी को
रायपुर. महाधिवक्ता छत्तीसगढ़, कार्यालय बिलासपुर में सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापित पद हेतु 27 फरवरी 2022 को शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, राजीव गांधी चौक, बिलासपुर में लिखित तथा कौशल परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है. पात्र अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी तथा प्रवेश पत्र हेतु इस कार्यालय की वेबसाइट advocategeneral.com एवं कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं.
https://WHO की चेतावनी- ओमिक्रॉन से भी तेज फैलेगा कोरोना का अगला वेरिएंट







