আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हिना ने खास अंदाज में लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, बैक टू बैक गाए 8 गाने

Published on: February 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. लता मंगेशकर के निधन पर बॉलीवुड सेलेब उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस हिना खान ने भी वेटरन सिंगर को अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने लता मंगेशकर के कुछ पॉपुलर गाने को अपनी आवाज में गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. हिना ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें वे एक के बाद एक लता मंगेशकर के पॉपुलर गाने गाते हुए नजर आ रही हैं. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं- जब मैं छोटी थी तब मेरे पिता ने मुझे लता जी के गाने सुनाए.

https://पापा की बहुत याद आती है.. कहकर रो पड़ी बच्ची, इमोशनल वीडियो वायरल

वह उनके फैन थे और हमेशा के लिए मुझे भी उनका फैन बना दिया. आप लोगों की तरह ‘लग जा गले’ मेरा फॉरएवर फेवरेट सॉन्ग है. मैं जानती हूं उन्हें (पिता) महसूस होता कि ये उनका पर्सनल लॉस है. बिलकुल मेरी तरह और यकीनन सभी लोग ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे. देश के लिए लता जी की जादुई आवाज को भूलना नामुमकिन है. भारत की स्वर कोकिला को ट्रिब्यूट देने का एक नादान पर सच्चा प्रयास किया है. हिना खान आगे लिखती हैं- गाने के मामले में मैं उनकी परछाई के करीब भी नहीं आ सकती लेकिन मेरा दिल नहीं जानता और मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now