जशपुर. एक शादीशुदा महिला से अनाचार का मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था. अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में नारायणपुर इलाके में रहने वाले 26 साल की शादीशुदा महिला ने 04 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होने बताया था कि 27 जनवरी की रात को वह घर में अकेली थी. उस समय उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था. उसी दौरान उसके पहचान का ही बेने निवासी मनोज कुमार (28) घर में घुस आया था. महिला ने बताया कि उस समय वह सो रही थी. तभी मनोज आया था.
https://भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित
मैंने उससे पूछा इतनी रात को क्या काम पड़ा गया जो आए हो तो उसने पहले तो डराना धमकाना शुरू किया. फिर उसके साथ अनाचार किया. महिला ने बताया कि मैंने उसे कई बार मना किया. काफी विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना. घटना के बाद वह फरार हो गया. घटना के बाद से ही महिला परेशान थी. उसने लोक-लाज के डर से पहले तो ये बात किसी को नहीं बताई. बाद में उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी. बाद आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की गई. फिर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है. वहीं रविवार को पूरे मामले की जानकारी दी गई है.
https://स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन







