আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर रमेश देव का हार्ट अटैक से निधन, 3 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

Published on: February 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर रमेश देव का 93 साल की उम्र में हार्ट अटैक से बुधवार को निधन हो गया. रमेश देव ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे और कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया. तीन दिन पहले ही रमेश देव ने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था. बता दें कि रमेश देव ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिसमें कोरा कागज और खिलौना भी शामिल है. उन्होंने मराठी फिल्मों और मराठी थिएटर में भी काम किया था. रमेश देव का बालीवुड फिल्मों का सफर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म आरती से शुरू हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दीं.

https://फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना

उनकी प्रमुख फिल्में आजाद देश के गुलाम, घराना, सोने पे सुहागा, गोरा, मिस्टर इंडिया, कुदरत का कानून, दिलजला, प्यार किया है प्यार करेंगे, इलज़ाम, पत्थर दिल, , मैं आवारा हूं, तकदीर, श्रीमान श्रीमती, दौलत, अशान्ति, हथकड़ी, खुद्दार, दहशत, बॉम्बे एट नाइट, हीरालाल पन्नालाल, यही है जिंदगी, फकीरा, आखिरी दांव, सुनहरा संसार, ज़मीर, एक महल हो सपनों का, सलाखें, 36 घंटे, प्रेम नगर, गीता मेरा नाम, कोरा कागज, कसौटी, जैसे को तैसा, जमीन आसमान, जोरू का गुलाम, बंसी बिरजू, यह गुलिस्तां हमारा, हलचल, मेरे अपने, संजोग, बनफूल, आनन्द, दर्पण, खिलौना, जीवन मृत्यु, शिकार और  सरस्वतीचन्द्र हैं.

https://निया शर्मा का बोल्ड लुक, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर आई सामने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now