बिलासपुर. एक पिता अपनी बेटी से पांच साल तक अनाचार करता रहा. अब आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय बच्ची 11वीं कक्षा में पढ़ती है. उसका पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है. बच्ची जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था. तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था. डर के चलते पांच साल तक बच्ची अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही. डर के कारण बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी. बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करता था.
https://VIDEO : अक्षरा का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज
इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी. ये सब काफी दिन तक चलता रहा, बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को उस पर शक हुआ. तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया. मां के सख्त रुख को देखकर बेटी सहम गई और पिता की करतूतों की कहानी बताई. मामला सामने आने पर उसकी मां उसे लेकर कोनी थाना पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी.बच्ची का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
https://मिडिल क्लास को टैक्स से राहत क्यों नहीं? वित्त मंत्री ने महाभारत के श्लोक से दिया जवाब







