नई दिल्ली. वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. दोनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों से किए गए पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉल के वायदे को निभाते हुए नए प्लान्स जारी किए हैं. इन प्लान्स के तहत दोनों कंपनियों के ग्राहक किसी भी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं. दूसरी कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इन कंपनियों के ग्राहकों को कोई भुगतान नहीं करना होगा. दोनों कंपनियों ने ट्विट कर यह जानकारी दी है.
http://‘याद पिया की आने लगी’ पर इन लड़कियों ने किया बेहतरीन डांस, देखिए VIDEO
एयरटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लीजिए. वोडाफोन-आइडिया ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो ट्वीट कर लिखा है Free Still Means Free. वोडाफोन आइडिया यूजर्स एक बार फिर से किसी भी नेटवर्क पर बिना रुकावट अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकेंगे. दरअसल, तीन दिसंबर से नए टैरिफ लागू होने के बाद एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने अपने सभी प्लान के साथ फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) शुरू की थी जिसके तहत सभी प्लान के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग की सीमा तय की गई थी.
http://नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फिर आरोपी ने मां के साथ मिलकर जिंदा जलाया
https://twitter.com/VodafoneIN/status/1202992948792582144
We heard you! And we are making the change.
From tomorrow, enjoy unlimited calling to any network in India with all our unlimited plans.
No conditions apply. pic.twitter.com/k0CueSx0LV
— airtel India (@airtelindia) December 6, 2019










