नई दिल्ली. Royal Enfield ने अपनी पॉप्युलर बाइक Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च किया है. Royal Enfield Classic 350 S नाम से बाजार में उतारी गई इस नई बाइक की कीमत 1.45 लाख रुपए है. रॉयल एनफील्ड की नई क्लासिक 350S बाइक दो कलर- प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर में उपलब्ध है. कंपनी ने इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया है, जबकि स्टैंडर्ड क्लासिक 350 में ड्यूल-चैनल एबीएस है. इसके अलावा कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी ने नई Classic 350 S में कई और बदलाव किए हैं. इस बाइक में वील्ज और इंजन ब्लॉक को ब्लैक कलर में दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड क्लासिक 350 में इन जगहों पर क्रोम फिनिश है.
http://धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, सोसायटी अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ FIR
नई बाइक के फ्यूल टैंक पर कंपनी का लोगो भी अलग स्टाइल में है. स्टैंडर्ड क्लासिक 350 के टैंक पर ग्रिप्स के साथ खास डिजाइन का लोगो है, जबकि नई बाइक का लोगो सामान्य स्टिकर जैसा है. नई क्लासिक 350 एस में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वाला 346cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जनरेट करता है. नई क्लासिक 350 S अभी सिर्फ तमिलनाडु और केरल में उपलब्ध है. देश भर में इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कंपनी पहले कह चुकी है कि वह अपनी बाइक्स का किफायती वेरियंट लाएगी, जो ज्यादा लोगों की पहुंच में होंगी. इससे माना जा रहा है जल्द यह बाइक देश भर में उपलब्ध होगी.
http://छोटे करदाताओं, घर खरीदारों और निर्यात को बढ़ावा देने वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान










