আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 फरवरी से बदलने वाले हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Published on: January 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अगला महीना काफी बदलाव लेकर आएगा. एक फरवरी को वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इससे जहां देश की अर्थव्‍यवस्‍था में बदलाव होगा वहीं यह आम लोगों की जिंदगी को भी प्रभावित करेगा. बजट के अलावा जो महत्‍वपूर्ण है वो ये है कि एक फरवरी से कुछ बैंक भी अपने नियमों में बदलाव करेंगे.

बदल जाएंगे बैंक ऑफ बड़ौदा के नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा भी चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियमों को एक फरवरी से बदल रहा है. एक फरवरी से चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा. यानी चेक से जुड़ी जानकारी भेजनी होगी तभी चेक क्लीयर होगा. ये बदलाव 10 लाख रुपए से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं.

https://कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक

पीएनबी के नियम हो जाएंगे सख्त

पंजाब नेशनल बैंक जो नियम बदलने वाला है उसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण यदि किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपए पेनल्टी चुकानी होगी. अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपए थी.

गैस सिलेंडर की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है. इस बार देखना होगा कि 1 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में क्‍या उतार-चढ़ाव होता है. अगर कीमतें बढ़ती है तो निश्चित ही इससे आपकी जेब पर असर होगा.

पेश होगा बजट

पहली फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है. बजट आपके आर्थिक जीवन में और भी कई बदलाव ला सकता है.

https://‘बधाई दो’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, देसी शादी में जमकर नाचे राजकुमार-भूमि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now