আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री का सनसनीखेज दावा, सुशांत ने नहीं की आत्महत्या

Published on: February 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के दिग्गज भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है. मंत्री ने कहा कि 8 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन का पहले बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई. दिशा पार्टी में जाने से मना कर रहीं थीं, लेकिन उन्हें जबर्दस्ती पार्टी में बुलाया गया. फिर बलात्कार कर हत्या की गई. जिस बिल्डिंग में ये सब हो रहा था, वहां का सीसीटीवी फुटेज 8 जून से पहले तक सही था. अचानक 13 जून को ही सीसीटीवी कैसे गायब हो गया. बिल्डिंग में आने-जाने वाले लोगों के एंट्री दर्ज करने वाले रजिस्टर के भी पन्ने 8 जून के बाद से फटे हुए क्यों हैं?

https://जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

उन्होने कहा कि अभिनेता ये जान चुके थे कि उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की हत्या हुई है. वे इससे जुड़े कई खुलासे भी करने वाले थे. इसलिए उनकी हत्या कर दी गई. सुशांत के घर एक लाल बत्ती वाली गाड़ी आई थी. यह एक मंत्री की गाड़ी थी. उस गाड़ी से चार लोग निकले और उन्होंने सुशांत को पकड़कर मारा. आप खुद सोचिए, जब सुशांत की हत्या का पता चला तब किसी खास व्यक्ति से संबंधित एंबुलेंस को ही क्यों बुलाया गया था. मंत्री ने कहा कि केवल सुशांत और दिशा की हत्या नहीं हुई, यह सूची बहुत लंबी है. सुशांत सिंह का एक दोस्त रॉय भी था, अब वह कहां है? सुशांत के घर पर एक सावंत नाम का नौकर भी काम करता था, अब वह कहां है? दिशा सालियन की बिल्डिंग का वॉचमैन भी गायब है. बताईए रमेश मोरे और जयंत जाधव की हत्या किसने की?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now