महासमुंद. पटेवा प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में आज शाम घटित एक घटना में एक छात्रा की मौत हो गई और एक छात्रा घायल हो गई. बताया जाता है कि उक्त घटना शाम को ध्वज उतारते समय लोहे की पाइप ऊपर से गए विद्युत तार से टकरा गया था जिससे पाइप में करंट आ गया जिससे एक छात्रा झुलस गई. जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्रा घायल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जिस छात्रा की मौत हुई, उसका नाम किरण दीवान है. वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी. जो छात्रा घायल हुई है, वो 10वीं की छात्रा थी. कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने छात्रावास की अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
https://WHO ने दी चेतावनी- ओमिक्रॉन से ज्यादा संक्रामक होगा अगला कोरोना वेरिएंट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए कलेक्टर को तत्काल अधीक्षिका को निलंबित करने के निर्देश के साथ ही घटना में मृत छात्रा के परिजनों को आरबीसी6-4 के तहत 4 लाख एवं छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रुपए की मुआवज़ा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए. घायल छात्रा के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने तत्काल छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया. कलेक्टर ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. करंट लगने से घायल एक छात्रा का बेहतर उपचार करने कहा है.
https://‘बधाई दो’ का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार-भूमि की दिखी केमिस्ट्री







