पिथौरा. विगत दिनों समीप के ग्राम भिथीडीह के पास खेत में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने स्थानीय मुक्तिधाम सेवा समिति को शव सौंप दिया. जानकारी के अनुसार विगत दिनों पिथौरा थाना के ग्राम भिथीडीह के पास मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. लिहाजा शव अब पोस्टमार्टम के बाद खराब होने की स्थिति में था. स्थानीय पुलिस के अनुसार शव के आसपास या उसके जेब में ऐसा कुछ मिला नहीं है जिससे उसकी शिनाख्त में मदद मिल सके इसलिए मृतक के फोटो से ही मृतक के परिजनों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे है.
https://सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
दूसरी ओर स्थानीय मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों ने एक बार पुनः अज्ञात युवक के शव को चीरघर के पास ही दफन कर दिया है. मुक्ति धाम सेवा समिति के सदस्यों में बंटी छ्त्तीसगढ़ीहा, राजू कोठारी एवं अमृतपाल सिंह गोल्डी ने बताया कि वे हमेशा से ही मानवता की रक्षा के लिए तत्पर हैं. रविवार को भी स्थानीय पुलिस द्वारा अज्ञात युवक का शव उन्हें सौंपा जिसे संस्कारित तरीके से कफ़न दफन किया गया.
https://दिशा पटानी ने ‘ये काली काली आंखें’ पर किया ग्रूविंग डांस, देखिए वीडियो







