रायपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना की गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है. इसमें सीएम सचिवालय में पदस्थ टामन सिंह सहित शम्मी आबिदी, मो. कैसर हक, केसी देवसेनापति, हिमशिखर गुप्ता, जनक पाठक, यशवंत कुमार शामिल हैं.
http://स्कूटी सहित 20 फीट गहरी खाई में गिरी दंपत्ति की मौत, बच्ची को खरोच तक नहीं

http://शासन के आदेशों की अवहेलना, प्रधानपाठक निलंबित
एथलीट अर्जुन कुमार ने पंजाब में जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री और खेलमंत्री ने दी बधाई
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेलमंत्री उमेश पटेल ने अर्जुन कुमार को पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के एथलीट खिलाड़ी अर्जुन कुमार ने पंजाब राज्य के संगरूर में आयोजित (4 से 8 दिसम्बर) राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के 80 मीटर हर्डल्स इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. अर्जुन कुमार क्रीड़ा परिसर धरमपुरा जगदलपुर में कक्षा 8वीं के छात्र हैं. उन्होंने गतवर्ष भी राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के 80 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था.
http://हनी सिंह के गाने पर नेहा कक्कड़ ने यूं मचाया धमाल, देखिए VIDEO
पिनकान ग्रुप के संचालकों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
दुर्ग. जिला दंडाधिकारी अंकित आनंद ने कंपनी पिनकान गु्रप के अष्क फाइनेंस लिमिटेड, एलआरएन फाइनेंस लिमिटेड, फूड ग्रेनेज लिमिटेड एवं पन्ना क्रेडिट थ्रीफ्ट मल्टी स्टेट कार्पोरशन सोसायटी लिमिटेड ग्रीन चौक के संचालकगण मनोज राय, राजकुमार राय, विनय सिंह, हरी सिंह, रघु सेट्ठी की संपत्ति को कुर्क किए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि आरोपियों के द्वारा आम जनता को अपनी संस्थाओं में लोक लुभावनी योजना बताकर रूपए जमा कराकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी, छलफरेब कर राशि गबन किए जाने के कारण आरोपी संस्था एवं उनके संचालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत् मामला पंजीबद्ध कर उनकी संपत्ति को कुर्क किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं.







