रायपुर. राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देंशों के परिपालन में कलेक्टर सौरभ कुमार ने विगत सप्ताहों में हुए असामयिक वर्षा से किसानों को जारी तीसरे टोकन में धान खरीदी नहीं हो पाने से चौथा टोकन जारी करने के निर्देंश दिए हैं. कलेक्टर ने बताया है कि किसानों को जारी तीसरे टोकन में धान की खरीदी नहीं होने या धान खरीदी मात्रा शून्य है तो चौथा टोकन जारी करने की अनुमति राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदाय की गई है. उन्होंने इसके लिए एनआईसी के सॉफ्टवेयर में भी आवश्यक प्रावधान करने के निर्देंश दिए हैं.
https://ओमिक्रॉन को आखिरी वेरिएंट मानना खतरनाक : WHO प्रमुख
विकास सहायक संविदा पद के लिए 31 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़. जिला खनिज संस्थान न्यास रायगढ़ अंतर्गत विकास सहायक के एक पद (अनारक्षित मुक्त) संविदा भर्ती हेतु गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे. प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत एवं राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार स्थानीय निवासियों को आयु सीमा में मिले छूट के आधार पर पुन: पात्र-अपात्र की सूची तैयार की गई है. उक्त सूची जिला खनिज संस्थान, न्यास रायगढ़ के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है तथा जिले के वेबसाइट www.raigarh.gov.in में भी अपलोड किया गया है. उक्त सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे 31 जनवरी 2022 तक कक्ष क्रमांक 111 में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं.
https://पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद







