আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के पदांकन के संबंध में जारी किए निर्देश

Published on: January 21, 2022
---Advertisement---

रायपुर. लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक संवर्ग के लिए चयनित शिक्षकों की भर्ती तथा प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के संबंध में शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. सभी संयुक्त संचालकों को शिक्षक एवं प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर भर्ती एवं पदोन्नति की कार्रवाई 31 जनवरी तक तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को सहायक शिक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती 31 जनवरी तक प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति 5 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं.

https://मंदिर से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा अधिकारियों को सर्व प्रथम शिक्षकविहीन शालाओं में पदांकन करने तथा इसके बाद एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थापना के निर्देश दिए गए हैं. यदि किसी विकासखण्ड या जिले में पद रिक्त है तो पदांकन वहीं किया जाएगा. संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को पदांकन आदेश जारी करने से पूर्व प्रस्तावित पदस्थापना सूची लोक शिक्षण संचालनालय में सक्षम अधिकारी को अवलोकन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

https://सपना चौधरी पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, देखते ही रह जाएंगे ये वीडियो

https://पीएम मोदी का ऐलान- इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now