नई दिल्ली. सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. सपना पर इन दिनों अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ खुमार चढ़ गया है, ये हम नहीं उनका लेटेस्ट वीडियो बता रहा हैं, जिसमें वह देसी ‘पुष्पा’ के अवतार में नजर आ रही हैं. सपना ने एक वीडियो हाल ही में शेयर किया है, जिसमें वह सूट पहले सिर पर पल्ला लेकर ‘पुष्पा’ के पॉपुलर स्टाइल को फॉलो करती हुईं, फिल्म का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं. सपना कहती हैं- पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या… फ्लावर नहीं फायर है… झुकूंगा नहीं.
https://पीएम मोदी का ऐलान- इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आते ही धूम मचा दी है. वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन लिखा है- ‘पुष्पा’… आग लगा दी. फैंस इस वीडियो को देख खूब कॉमेंट कर रहे हैं. फैंस को सपना का ये दबंग स्टाइल पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- ‘क्या बात है आप तो छा गए’. एक अन्य ने लिखा, ‘सपना का देसी स्वैग’. सपना के एक फैन ने लिखा- ये पुष्पा बहुत अच्छी है. एक अन्य ने लिखा- ‘टू गुड… ससुराल वालों के सामने झुकने का नहीं…’ एक अन्य ने लिखा, ‘सुबह-सुबह आग लगा दी’.
https://पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी










