नई दिल्ली. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा अपने स्टेज परफॉर्मेंस से धमाल मचाती हैं. ऐसे में उनके एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फेमस रैपर यो यो हनी सिंह के गाने पर धूम मचा रही है. इस वजह से नेहा का ये नया अंदाज उनके फैंस के साथ यो यो के फैंस को भी वीडियो बार बार देखने के लिए मजबूर कर रहा है. इस वीडियो में नेहा अपने अलग ही अंदाज में ‘चार बोतल वोदका’ गाती नजर आ रही हैं.
http://गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को 3-3 साल का सश्रम कारावास
नेहा के इस नए वीडियो को उनके फैन पेज से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं. लेकिन काफी तेजी से इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि बाकी सेलेब्रिटीज की तुलना में नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ एक विवाद के चलते सुर्खियों में आई थीं, दरअसल कॉमिक एक्टर गौरव गेरा और कीकू शारदा उनका मजाक उड़ाते नजर आए थे. जिसके बाद नेहा ने अपने कद, चेहरे की बनावट और आवाज को लेकर बनाए मजाक पर दोनों को जमकर फटकार लगाई थी.
http://भाजपा-कांग्रेस के 11 बागियों समेत 54 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन










