रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है. कोरोना से गुरूवार को राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक डेथ का ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए जाने को कहा है. संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
https://सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण
मुख्यमंत्री ने होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की सतत जानकारी लेने की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कोरोना से मौत के मामले में अचानक वृद्धि को देखते हुए सभी कलेक्टरों को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टरों को कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा होम आइसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी के लिए विशेष टीम लगाए जाने निर्देश दिए गए हैं.
https://संसदीय सचिव की कुशल रणनीति की बदौलत जनपद सदस्य पद पर अरीन की शानदार जीत
https://‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज, दीपिका-सिद्धांत करते दिखेंगे रोमांस







