আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिर बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है. उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन शुरू हो गया है. इसके कारण प्रदेश में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. वहीं 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है. इसके बाद प्रदेश में बादल छाने और वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की सम्भावना है. मौसम विभाग ने 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को शाम या रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है.

https://‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज, दीपिका-सिद्धांत करते दिखेंगे रोमांस

साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है. 23 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है. एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है. दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग तथा बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 24 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग तथा इनसे लगे जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है.

https://व्यायाम शिक्षकों ने मांगों को लेकर की संसदीय सचिव से मुलाकात

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now