बिलासपुर. नाबालिग ने तलाकशुदा महिला से अनाचार किया. पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. जानकारी के अनुसार निरतू में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग की कोनी क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला से सालभर पहले जान-पहचान हुई थी. बाद छात्र ने महिला से दोस्ती कर ली. फिर उनके बीच प्यार हो गया था. बीते सोमवार को नाबालिग ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था. इस पर महिला उससे मिलने गई थी. नाबालिग उसे अपने रूम लेकर आ गया था. इस दौरान उसने महिला से ऐसी बातें की, जिसे सुनकर महिला को बुरा लगा. उसकी हरकतों को देखकर महिला वापस घर छोड़ने की बात कहने लगी.
https://राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल बढ़ा, IREDA में 1500 करोड़ निवेश को मंजूरी
पर नाबालिग ने उससे अनाचार किया. फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा. कोनी पुलिस ने बताया कि महिला से जबरदस्ती अनाचार करने के बाद नाबालिग ने उसे बंधक बना लिया. रात भर नाबालिग उसे कमरे में रखे रहा और लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा. मंगलवार को नाबालिग उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया. तभी मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को आरोपी नाबालिग के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा 342, 506, 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.







