गोरेलाल तिवारी
कसडोल. कृषि साख सहकारी समिति देवरी नगेड़ी में धान खरीदी में करोड़ों रुपए गबन के आरोपियों अध्यक्ष सुशील पटेल सहित 4 के खिलाफ 13 सितंबर को पुलिस थाना राजादेवरी में विभिन्र धाराओं के तहत मामला कायम कर पुलिस विवेचना जारी है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नगेड़ी देवरी में धान खरीदी में फर्जी कृषि भूमि रकबा दर्ज कर अध्यक्ष सुशील कुमार प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा घपला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.
http://छोटे करदाताओं, घर खरीदारों और निर्यात को बढ़ावा देने वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डीके भारद्वाज जांच अधिकारी एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी कसडोल की रिपोर्ट पर आरोपी सोसायटी अध्यक्ष सुशील पटेल एवं अन्य चार लोगों के खिलाफ धारा 420 ,467, 468, 471 एवं 120 बी के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना में लिया है. आरोपियों ने दो करोड़ 67 लाख 32 हजार 202 रुपए का फर्जी दस्तावेज तैयार कर धन अर्जित किया है. एसडीओपी राजेश जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोसायटी अध्यक्ष सुशील पटेल तथा चार अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शीघ्र ही की जाएगी.
http://दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची







