नई दिल्ली. एक्टर धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी ऐश्वर्या संग अपने तलाक की खबर फैंस से शेयर की है. धनुष ने लिखा- 18 साल का साथ, दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभचिंतक बन हमने एक ग्रोथ, समझदारी, साझेदारी का सफर तय किया था. आज हम वहां खड़े हैं, जहां से हमारी राहें जुदा हो रही हैं. ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है. हम एक-दूसरे से अलग होकर खुद की तलाश करेंगे. कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए हमें इससे डील करने दें. रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है…सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है!
https://बलि के दौरान शख्स ने बकरे की जगह काट दी पकड़ने वाले की गर्दन, गिरफ्तार
बता दें दोनों ने 2004 में शादी रचाई थी. इस कपल के दो बच्चे यात्रा और लिंगा हैं. बीच में कई बार कई बार इस कपल के अलगाव की खबरें उड़ती रही हैं लेकिन मीडिया के सवालों पर ये अक्सर बचते नजर आते थे. बता दें कि ऐश्वर्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं. धनुष जाने माने प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं. धनुष मल्टीटैलेंटेड हैं. वे एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर, प्लेबैक सिंगर, लिरिसिस्ट और स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं.
https://Vivo Y21e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन










