नई दिल्ली. बजट स्मार्टफोन Vivo Y21e को भारत में लॉन्च में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपए है. फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके साथ एक्सटेंडेड रैम फीचर भी मिलता है जिससे रैम 0.5GB तक बढ़ जाएगा. फोन के बिक्री डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर में शुरू हो गई है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 दिया गया है. इसके अलावा वीवो के इस फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसके साथ बेहतर डाटा स्पीड के लिए मल्टी टर्बो 5.0 भी दिया गया है.
https://चॉकलेट-गोल्डन ड्रेस में नोरा फतेही का किलर लुक, वायरल हो रहीं तस्वीरें
फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी दिया गया है. इस नए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है जिसका अपर्चर f/2.4 है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है. कैमरे के साथ पोट्रेट मोड, सुपर एचडीआर, फेस ब्यूटी जैसे मोड मिलेंगे. इसके साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. इसमें रिवर्स फास्ट चार्जिंग भी है जिससे आप दूसरे गैजेट जैसे स्मार्टवॉच या ईयरफोन को चार्ज कर सकेंगे. इसमें फेस अनलॉक भी है. कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, USB टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5 और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है.
https://2022 KTM 250 एडवेंचर बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










