আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छेरछेरा पर युवा भाजपाइयों ने मंत्री पटेल से मांगा बेरोजगारी भत्ता

Published on: January 17, 2022
---Advertisement---

रायगढ़. रायगढ़ एवं खरसिया के भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने छेरछेरा के पर्व पर सोमवार पूष पुन्नी के दिन मंत्री उमेश पटेल के निवास ग्राम नंदेली पहुंचकर गौंटिया उमेश नंदकुमार पटेल से चुनावों के दौरान किए गए वायदों के अनुसार छेरछेरा की परंपरा का निर्वाह करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी के 10 लाख युवा बेरोजगारों को 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की अनोखी एवं जायज़ मांग की है. छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार पूष पुन्नी को कर्ज मुक्ति का दिन माना जाता है.

https://मार्च से शुरू हो सकता है 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

वहीं छत्तीसगढ़ में ज्यादातर लोग इस दिन तक वापसी का करार करते हुए कर्ज लिया करते हैं. वहीं उल्लेखनीय होगा कि प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के बिंदु नंबर 4 में प्रदेश के 10 लाख युवाओं को 2,500 रुपए प्रति महीने मासिक भत्ता देने का उल्लेख है. इसके अलावा अखबारों में विज्ञापन व बड़े-बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से भी 10 लाख युवाओं को भत्ता देने की बात कांग्रेस द्वारा प्रमुखता से कही गई थी. इसे युवाओं का दुर्भाग्य कहा जाए कि पिछले 3 वर्षों के किसी भी बजट में बेरोजगारी भत्ता देने हेतु प्रावधान नहीं किया गया.

https://EC ने पंजाब में चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगी वोटिंग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now