আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रिंसिपल और प्लेसमेंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Published on: January 14, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले प्रिंसिपल और प्लेसमेंट ऑफिसर आदि के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था. इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 49 पदों पर भर्ती होनी है. इन पर आवेदन 28 दिसंबर 2021 से आरंभ हो चुके हैं. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो बिना देरी के इन पदों के लिए आवेदन कर दें. ऐसा करने के लिए आपको सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जनवरी 2022 है. इन पदों पर आवेदन करने के बाद एप्लीकेशन में सुधार 27 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 के मध्य किया जा सकता है. हालांकि ये तारीख निकलने के बाद शुल्क देकर 01 फरवरी से 05 फरवरी 2022 तक एप्लीकेशन में करेक्शन किया जा सकता है. इसके लिए आपको 100 रुपए शुल्क देना होगा. ये सुविधा केवल एक बार मिलेगी.

https://पत्नी की अंतिम इच्छा की पूरी, सेवानिवृत्त डॉक्टर ने सरकार को वारिस बना दान कर दी 5 करोड़ की संपत्ति

वैकेंसी विवरण

प्रिंसिपल ग्रेड वन – 1 पद

प्रिंसिपल ग्रेड टू/प्लेसमेंट ऑफिसर – 38 पद

बैकलॉग/कैरीफॉरवर्ड – 10 पद

आयु सीमा और चयन

सीजीपीएससी के इन पदों के लए आयु सीमा 25 से 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इन पदों पर चयन परीक्षा के आधार पर होगा जोकि दो चरणों में होगी. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसे पास करने वाले दूसरे चरण की परीक्षा यानी इंटरव्यू देंगे. परीक्षा प्रारूप भी नोटिस में दिया गया है.

https://सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान, आवश्यकता होने पर खरीदी की अवधि बढ़ाने पर होगा विचार : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now