नई दिल्ली. Land Rover India ने भारत में नई जनरेशन की लग्जरियस 2022 Range Rover SUV लॉन्च की है. इसकी कीमत 2.31 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह एसयूवी एक नए लुक, डिजाइन और इंजन के साथ आई है. इसमें तमाम नए फीचर्स हैं. नई तकनीक से भरी यह SUV कार निर्माता के नए फ्लेक्सिबल मॉड्यूलर लोंगिट्युडिनल आर्किटेक्चर पर आधारित है. नई 2022 रेंज रोवर एसयूवी तीन ट्रिम्स में उपलब्ध होगी, जिसमें एसई, एचएसई और ऑटोबायोग्राफी शामिल हैं. नई 2022 Range Rover तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश की गई है.
https://बजट स्मार्टफोन OPPO A16K भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत
इसका 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 394 hp पावर और 550 Nm पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है जबकि इसकी डीजल यूनिट 341hp पावर और 700nm पीक टॉर्क जनरेट करने में संक्षम है. इसके अलावा तीसरा ऑप्शन बड़े इंजन का है. इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 515hp और 750nm पीक टॉर्क पैदा करता है. नई रेंज रोवर में नई 13.1 इंच की कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है, जिसे लैंड रोवर के लेटेस्ट पिवी प्रो सिस्टम से जोड़ा गया है. यह एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ कम्पेटिबल है. कार में पीछे के यात्रियों के लिए 11.4-इंच टचस्क्रीन पेयर यूनिट भी है. इसके साथ ही, कार के केबिन को पॉल्यूशन फ्री रखने के लिए केबिन एयर प्यूरीफिकेशन प्रो दिया गया है. यह SUV 5 मीटर से ज्यादा लंबी है.
https://तापसी-ताहिर की फिल्म ‘लूप लपेटा’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कंफ्यूजन से है भरपूर










