भिलाई. एक निजी पोर्टल में काम करने वाली न्यूज एंकर की सड़क हादसे में मौत हो गई. पास में मिले आईकार्ड से उसकी पहचान महिमा शर्मा पिता अशोक शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक रायपुर से महिमा शर्मा नाम की न्यूज एंकर (19) बुधवार दोपहर रायपुर से स्कूटी सीजी 07 बीएल 7690 से दुर्ग अपने भैया-भाभी के पास जा रही थी. शाम 6 बजे के करीब वह जैसे ही पावर हाउस रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची थी कि सड़क में पानी डाले जाने से उसकी गाड़ी का पहिया स्लिप कर गया और वह सड़क पर गिर गई.
https://IND vs SA : दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 57/2, 70 रन आगे
उसी दौरान हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर सीजी 07 सीबी 0181 रायपुर से दुर्ग की तरफ ही जा रहा था. बगल से निकले इस टैंकर के पिछले पहिए के नीचे युवती का सिर आ गया. सिर के ऊपर से टैंकर गुजरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आसपास लोगों को भीड़ लग गई। टैंकर चालक वहीं गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ. बाद में छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. छावनी पुलिस ने टैंकर व स्कूटी को जब्त कर थाने में खड़ा किया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है.
https://बेरोजगारी से हताश युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद







