कोरबा. बेरोजगारी से हताश एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जानकारी के अनुसार रामपुर चौकी क्षेत्र के पौड़ी बहार में राम कुमारी पटेल (28) ने MA तक पढ़ाई की थी. पढ़ाई के बाद से वह प्रतीयोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. साथ ही नौकरी भी ढूंढ रही थी. पर उसकी नौकरी कहीं नहीं लगी थी. उसने कई जगह अप्लाई भी किया था. मंगलवार रात को आम दिनों की तरह सब रात में खाना खाकर सो गए थे. इस बीच राम कुमारी भी अपने कमरे में सोने चले गई थी.
https://प्रिया प्रकाश ने बीच किनारे दिखाईं अदाएं, वीडियो ने मचाई सनसनी
राम कुमारी की बड़ी बहन रात 3 बजे अचानक सोकर उठी. तभी उसकी नजर राम कुमारी के कमरे की खिड़की पर पड़ी. तब उसने देखा कि राम कुमारी पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है. बाद वह तुरंत अंदर गई पर तब तक युवती की जान जा चुकी थी. उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी. फिर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया. उस सुसाइड नोट में नौकरी नहीं मिलने के चलते परेशान होने और उसी वजह से आत्महत्या करने की बात का जिक्र है. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
https://धान खरीदी में घोर लापरवाही, सहायक समिति सेवक निलंबित







