नई दिल्ली. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस भी इन फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं. हाल ही में आम्रपाली ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस वीडियो में आम्रपाली एक भोजपुरी गाने पर झूमती नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह रील आम्रपाली के फैंस को काफी पसंद आ रही है.
https://व्यावसायियों की बैठक में एसडीएम बोलीं- कालाबाज़ारी की शिकायत पर होगी तत्काल कार्रवाई
इस वीडियो में आम्रपाली भोजपुरी गाने पर लिप्सिंक करती दिख रही हैं. गाने के बोल हैं- चश्मा लगाके घूमे गऊंवा सखी, हिरोउआ सखी हो ओ हिरोउआ सखी, हमरउ यार हो हिरोउआ सखी.. एक्ट्रेस का यह रंगीला अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सामने आए इस वीडियो में आम्रपाली दुबे कलरफुल साड़ी पहन मांग में सिंदूर लगाए देसी अवतार में नजर आ रही हैं. फैंस को उनका देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को उनके फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं. साथ ही इस अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं.
https://पीएम मोदी का ऐलान- अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस










