पिथौरा. क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय एसडीएम ऋतु हेमनानी ने क्षेत्र के व्यवसायियों को किसी भी सामग्री की कालाबाज़ारी नहीं करने की हिदायत देते हुए चेतावनी भी दी कि कालाबाज़ारी की शिकायत पर वे तत्काल कार्रवाई करेंगी. ज्ञात हो कि नगर के कुछ थोक किराना व्यवसायी अभी से आवश्यक सामग्री की कृत्रिम कमी बनाकर दाम बढ़ाकर बेचने की शिकायतें आने लगी है. नगर पंचायत में स्थानीय व्यवसायियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल एसडीएम ने वर्तमान में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में आवश्यक सावधानी बरतने एवं मास्क, सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक रूप से करने एवं परिचितों को भी पालन करवाने के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को किसी भी आवश्यक सामग्री की कालाबाज़ारी नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
https://पीएम मोदी का ऐलान- अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस
100 से अधिक बेड तैयार
तीसरी कोविड लहर की तैयारी के बारे में पत्रकारों को एसडीएम ने बताया कि विगत वर्ष मची आपाधापी से बचने के लिए इस बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है. नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 बेड हैं. इसे मिलाकर 100 से अधिक बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार रखे गए हैं. सभी स्थानों पर दो से तीन ऑक्सीजन के भरे सिलेंडर भी उपलब्ध है. चूंकि अब पिथौरा के ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन बन रही है लिहाजा इस बार ऑक्सीजन बाहर से मंगवाने की आवश्यकता नहीं होगी.
थोक व्यापारी मीटिंग में नहीं पहुंचे
एसडीएम द्वारा बुलाई गई व्यापारियों की मीटिंग में थोक डीलर व्यवसायी नहीं पहुंचे. परन्तु चिल्लर व्यवसायी ही मीटिंग में पहुंच सके.
https://सड़क हादसे में एक की मौत, 6 घायल, परीक्षा देने जा रहे थे सभी
टीकाकरण पूर्णता की ओर
दूसरी ओर कोरोना से बचने का सबसे सशक्त हथियार वैक्सीन लगाने का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है. कल सुबह तक विकासखण्ड के 13600 किशोरों में से 10500 किशोरों को वैक्सीन दी जा चुकी थी जिसके कल शाम तक पूर्ण होने की जानकारी है. शनिवार की बैठक में मुख्यतः एसडीएम ऋतु हेमनानी, एसडीओपी श्री मिंज, थाना प्रभारी केशव कोशले, नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव, सीएमओ महेंद्र गुप्ता सहित व्यापारीगण, पत्रकार एवं नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे.







