नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बोल्ड लुक्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने किलर मूव्स का एक वीडियो शेयर किया है. वे सनी लियोनी के गाने पर कमरिया लचकाते दिखाई दीं. सनी लियोनी के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘पनघट’ पर उन्होंने जबरदस्त ठुमके मारे. मुनमुन दत्ता के ठुमके देख फैंस मस्त हो गए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ने बेहद ही शॉर्ट सिलवर कलर की सिमरी वनपीस ड्रेस पहनी हुई है.
https://गुटखा-गुड़ाखू 50 फीसदी तक अधिक दाम पर बेचे जा रहे
वहीं बालों के उन्होंने ओपन रखा है. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. मुनमुन दत्ता की इस पोस्ट पर फैंस कॉमेंट कर रहे हैं. बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के अलावा मुनमुन दत्ता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनमुन इस हफ्ते रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आईं. वो टीवी के दूसरे पॉपुलर एक्टर्स- विशाल सिंह, सुरभि चंदना और आकांक्षा पुरी के साथ आई. मुनमुन ने दो दिनों तक ‘फेक हाउस’ में रहे और ‘टिकट टू फिनाले वीक’ टास्क में प्रतियोगियों को चुनौती दी.
https://Vivo V23 Pro 5G और Vivo V23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










