नई दिल्ली. यामाहा ने भारत में अपनी 2022 Yamaha FZ-S FI बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,15,900 रुपए तय की है. लाइन-अप में एक नया Dlx वैरिएंट भी शामिल किया गया है, जिसकी कीमत 1,18,900 रुपए रखी गई है. इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है. नई बाइक में सिर्फ नया एलईडी टेल-लैंप दिया गया है. यह बाइक अब सिर्फ दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है. जिसमें मैट ब्लू और मैट रेड रंग शामिल हैं. FZS-Fi Dlx में नया एलईडी टेल-लैंप भी मिलता है, यह एलईडी टर्न सिग्नल के साथ आता है.
https://50MP कैमरे के साथ Vivo Y21T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
यामाहा का कहना है कि डीलरों द्वारा बिना किसी अतिरिक्त पैसे लिए इसे एक्सेसरी के रूप में लगाया जाएगा. Dlx वैरिएंट में एक्सक्लूसिव तौर पर नए ग्राफिक्स स्कीम, यूनिक कलर ऑप्शन और कलर्ड व्हील्स दिए गए हैं. Dlx वैरिएंट के तीन रंग विकल्पों में से दो में सीट कंट्रास्ट कलर में भी उपलब्ध है. बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं. बाइक में सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड 149cc इंजन मिलता है. यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 hp और 5500 rpm पर 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
https://WHO की चेतावनी- ओमिक्रॉन जितनी तेजी से फैलेगा, खतरनाक वैरिएंट आने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी










