धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल ने आज बोड़रा स्थित लैम्प्स में समर्थन मूल्य पर किए जा रहे धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बोड़रापुरी के किसान भगत ने बेचने के लिए अमानक धान लाकर फड़ में रखा था. इस पर कलेक्टर ने काफी गहरी नाराजगी जताई और लैम्प्स प्रबंधक अमरनाथ साहू को निलंबित करने और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनीष मोहन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी खरीदी केंद्र में अमानक धान की खरीदी ना की जाए, इस पर संबंधित अधिकारी सतत निगाह रखे. उन्होंने साथ ही पटवारी, सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.
http://कांग्रेस की सूची अब तक जारी नहीं, बावजूद 4 नामांकन जमा
राज्यपाल ने 6 जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नारायणपुर जिले के कडेनार स्थित आई.टी.बी.टी. कैम्प में कल एक जवान द्वारा फायरिंग करने से 6 जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षा बल के जवान समर्पित होकर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं. राज्यपाल ने कहा है कि वे परिवार से दूर रहकर आमजनों की सुरक्षा में लगे हुए हैं. उन्हें मानसिक तनाव से दूर रखने के उपाय किया जाना चाहिए. साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनर्वृत्ति न हों, इसके लिए ठोस प्रयास भी किया जाना चाहिए.
http://अब सांसदों को नहीं मिलेगा सस्ता खाना, संसद की कैंटीन पर सब्सिडी खत्म करने का फैसला







