रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी. उन्होने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण देखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अभी मेरी तबीयत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूं. उन्होने संपर्क में आए लोगों से अपील करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं आप सभी कृपया अपनी कोविड की जाँच करवा लें.
https://क्रॉस वोटिंग की जांच के लिए समिति गठित, सप्ताह भर में रिपोर्ट देने कहा
समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें एवं जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. बता दें कि सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए. वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए. यहां उनकी कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई. लेकिन RTPCR जांच की देर रात मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.
https://नए साल पर मौनी रॉय का बोल्ड लुक, वायरल हो रही तस्वीरें







