আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना ने गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर की तस्वीरें

Published on: January 1, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना ने नए साल के पहले दिन शादी कर ली है. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर दी. इन तस्वीरों के साथ मोहित रैना ने एक लंबा पोस्ट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही. शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहित रैना ने पोस्ट में लिखा- ‘प्यार किसी भी बाधा को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को दूर करता है. छलांग लगाता है, दीवारों में लांघकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आशा से भरा होता है.

https://समर्थकों ने बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर को फूल-मालाओं से लादा

उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं बल्कि एक हैं. इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है. अदिति और मोहित.’ मोहित ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें कुछ तस्वीरों में एक्टर पत्नी संग मंडप में नजर आए. वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूसरे संग शादी के बाद पोज देते हुए दिखे. अपने इस खास दिन पर मोहित रैना ने क्रीम कलर की शेरवानी संग लाइट हल्के रंग का दुपट्टा कंधे पर डाला था. वहीं उनकी पत्नी अदिति कलरफुल लहंगे के साथ हल्के हरे रंग का दुपट्टा ओढ़े हुए दिखाई दीं. अपने लुक को पूरा करने के लिए मोहित क्रीम कलर की पगड़ी भी पहने दिखे.

https://असमानता को हरा दें तो कोरोना महामारी हार जाएगी : WHO प्रमुख

https://www.instagram.com/p/CYL4WPtPv9q/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now