नई दिल्ली. नए साल के पहले दिन शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशभर के 10.09 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10.09 करोड़ किसानों के खाते में कुल 20,946 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की. इस मौके पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देशभर के कई किसान उत्पादक संगठनों (FPO) से बातचीत भी की. साथ ही उन्होने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों को 14 करोड़ से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया, इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा.
https://माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल
ऐसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले आप https://pmksan.gov.in/ पर जाएं. होम पेज पर जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन को क्लिक करना है. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें. इसके बाद बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें. जिसके बाद नया पेज खुलेगा. नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए. आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसकी डिटेल भरिए. बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें. यहां क्लिक करने के बाद लाभार्थी किसान की सभी किस्तों का स्टेटस सामने आ जाएगा.
https://WHO की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- भारत में नाइट कर्फ्यू का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
अगर आपके खाते में रकम नहीं आए या फिर किसी भी तरह के समस्या के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.










