पिथौरा. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने आज अपने स्थानीय कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में अपने कोविड 19 आपदा के दौरान की गई जन सेवा एवं सम्भावित तीसरी लहर के लिए नीलांचल द्वारा जनहित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. आज ही नीलांचल का विस्तार करते हुए भाजयुमो नेता सतप्रीत विक्की सलूजा को नगर प्रभारी एवं भाजयुमो नेता स्वप्निल तिवारी को ग्रामीण संयोजक नियुक्त किया गया है. पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि 2018 में स्थापित नीलांचल सेवा समिति में अब तक कुल 50 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं. कोरोना की दोनों लहरों में उनकी संस्था ने आम लोगों को राहत दिलाने का काम किया. इस दौरान कमी वाली दवाएं एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाई गई. श्री अग्रवाल ने बताया कि नीलांचल की सेवा भावना देखकर अब सभी राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता भी नीलांचल का सदस्य बनकर सेवा कार्य में जुट गए हैं. ये कार्य लगातार चल रहा है और भविष्य में भी उनकी संस्था सेवा कार्य करती रहेगी.
https://क्या तारक मेहता को अलविदा कहने वाले हैं ‘जेठालाल’? दिलीप जोशी ने बताई सच्चाई
पार्टी प्रमुख द्वारा कार्रवाई अनुचित
इधर, नीलांचल की सदस्यता ग्रहण करते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर द्वारा भाजयुमो के जिला पदाधिकारी विकास वाधवा एवं कामेश बंजारा सहित ऐसे सभी पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया जिन्होंने नीलांचल की सदस्यता ग्रहण कर सेवा कार्य प्रारम्भ किया था. श्री अग्रवाल ने भाजयुमो की इस कार्रवाई को अवैधानिक बताते हुए कहा कि नीलांचल एक सेवा करने वाली संस्था है. कोई राजनीतिक दल नहीं है जिसकी सदस्यता लेने से किसी भी राजनीतिक दल को कार्यवाही करनी पड़े.
सम्पत को भाजपा में प्रवेश की मांग उठी
नीलांचल सेवा समिति के सदस्य बनने वाले भाजपा नेताओं ने नीलांचल के संस्थापक सम्पत अग्रवाल की लोकप्रियता देखते हुए एक बार पुनः भाजपा हाई कमान से उन्हें भाजपा प्रवेश देने की मांग की है.
https://गुरूद्वारा श्री नानक सागर तीर्थस्थल गढ़फुलझर के अध्यक्ष बने महेंद्र छाबड़ा







