पिथौरा. प्रदेश के महासमुंद जिले की बसना तहसील के निकट ग्राम गढ़फुलझर के समीप नानक सागर में गुरुद्वारा निर्माण हेतु बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से प्रदेश अल्पसंख्यक अयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा को सौंपी गई है. समिति में रायपुर सहित महासमुंद जिले की गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. आज रायपुर में आयोजित एक सामाजिक बैठक में उक्त निर्णय लेते हुए बताया गया कि नानक सागर जहां सिक्खों के पहले गुरू श्री गुरूनानक देव जी अमरकंटक से जगन्नाथ पुरी तक की अपनी यात्रा के दौरान पहुंचे थे और 2 दिनों तक विश्राम किया था. आज महासमुंद संभाग के सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिक्ख समाज की बैठक सम्पन्न हुई.
https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फटाफट चेक करें नया भाव
जिसमें महेंद्र सिंह छाबड़ा, जो वर्तमान में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक भी हैं, को सर्वसम्मति से गुरूद्वारा श्री नानक सागर साहिब तीर्थस्थल निर्माण समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा एवं (सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक) को बनाया गया है. महासचिव मनजीत सिंह सलूजा बसना, उपाध्यक्ष द्वय हरजिन्दर सिंह हरजू गढ़फुलझर, लालसिंह छाबड़ा बसना, सचिव महिपाल सिंह जटाल गढ़फुलझर, कुलवंत सिंह खनूजा पिथौरा, सहसचिव द्वय जसपाल सिंह जटाल गढ़फुलझर, रंजीत सिंह आहूजा सरायपाली, कोषाध्यक्ष तेजपाल टूटेजा बसना एवं मीडिया प्रभारी मनजीत सिंह छाबड़ा बसना को बनाया गया है. कार्यकारिणी सदस्य में जगजीत सिंह माटा पिथौरा, त्रिलोक सिंह आजमानी पिथौरा, जसबीर सिंह गढ़फुलझर, गुरूबख्श सिंह सलूजा बसना, प्रीतपाल सिंह उबोवेजा सराईपाली, जसबीर सिंह मक्कड़ महासमुंद, सुरजीत सिंह चावला महासमुंद, दिलीप सिंह सलूजा झलप, वरयाम सिंह सलूजा झलप, सुरजीत सिंह नारंग छिलपावन, रिंकू ओबेराय रायपुर, लखबीर सिंह छाबड़ा बागबाहरा, हरमीत सिंह बग्गा बागबाहरा, नवनीत सिंह सलूजा बागबाहरा, अमित सिंह आहूजा सराईपाली,
https://Ind vs SA : सेंचुरियन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया
जगपाल सिंह जटाल गढ़फुलझर, जितेन्द्र सिंह जटाल गढ़फुलझर, तरसेम सिंह जटाल गढ़फुलझर, अरविंद छाबड़ा बागबाहरा, रोमी सलूजा सराईपाली समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश की सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों के साथ सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को भी शामिल किया है. नानक सागर तीर्थस्थल निर्माण समिति के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने कहा कि शीघ्र ही तीर्थस्थल निर्माण के लिए ड्राइंग डिजाइन तैयार कर पूरी कार्ययोजना बनाई जाएगी और शीघ्र ही पूरे प्रदेश के गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियां सभी सामाजिक संगठनों की बैंठक रायपुर में आयोजित की जाएगी और चर्चा कर कार्ययोजना की शुरूआत की जाएगी.
क्या तारक मेहता को अलविदा कहने वाले हैं ‘जेठालाल’? दिलीप जोशी ने बताई सच्चाई https://t.co/kfRdBSwXot
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 30, 2021







