আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धान रखरखाव व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित, जिला विपणन अधिकारी को नोटिस

Published on: December 29, 2021
---Advertisement---

रायपुर. खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत धान खरीदी केन्द्र में धान के रख-रखाव की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा दो अलग-अलग अधिकारी तथा कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई है. इनमें प्रभारी समिति प्रबंधक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मंदिर हसौद जिला रायपुर शिव पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर द्वारा की गई है. इसी तरह महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा जिला विपणन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ जिला रायपुर को इस संबंध में गलत जानकारी देने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

https://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

गौरतलब है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मंदिर हसौद में सहकारिता विस्तार अधिकारी आरंग श्रीमती निधि पाण्डेय ने बुधवार को समिति का निरीक्षण किया. वहां समिति में धान बोरे खुले में पाए गए, जिसमें सिलाई भी नहीं की गई थी. आसामयिक वर्षा होने की संभावना को देखते हुए पूर्व सूचना सभी समितियों को देने के बावजूद भी वहां समिति में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने तथा कार्यालयीन आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में आसामयिक वर्षा और ओलादृष्टि से फसलों तथा घरों को हुई क्षति का त्वरित आंकलन करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं. श्री बघेल ने जिला कलेक्टरों को वर्षा और ओलादृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

https://सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, पिता पर एफआईआर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now