बिलासपुर. वर्दी का भय दिखाकर मकान खाली कराने के मामले में लिप्त सिविल लाइन थाने के प्रधान आरक्षक और आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है. दरअसल, जिले के पुलिसकर्मियों को एसपी प्रशांत अग्रवाल ने हिदायत दी थी कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है, जो गलत कार्य में लगे हैं वे अपना व्यवहार सुधार लें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शिकायतकर्ता ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप और आरक्षक अजय शर्मा के खिलाफ वर्दी का रौब दिखाकर मकान खाली करने की शिकायत की. प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की. एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर सिविल लाइन में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करने की शिकायत मिली थी. जिसके बाद दोनों ही आरक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया है.
http://प्रत्याशियों के जोड़-तोड़ और छींटाकशी के बीच हो रहीं निकाय चुनाव की तैयारियां
मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारी चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज कल्याण विभाग के संचालक पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उइके का बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय उइके ने राज्य शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी. वे एक सहज, सरल, ऊर्जावान और लोकप्रिय अधिकारी थे. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया. उनके निधन का समाचार हम सबके लिए अत्यंत दुखद है. मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय उइके के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.







