আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसदीय सचिव ने बुजुर्गों को कंबल बांटकर लिया आशीर्वाद

Published on: December 25, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के आशियाना वृद्धाश्रम तथा शनि मंदिर के पास शनिवार को बुजुर्गों को कंबल बांटकर ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास किया. साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके दर्द को समझा. कम्बल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे. शनिवार को सबसे पहले संसदीय सचिव श्री चंद्राकर शनि मंदिर पहुंचे जहां पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पास बैठे बुजुर्गों को कंबल वितरित कर आशीर्वाद लिया.

https://नवोदय स्कूल में कोरोना विस्फोट, 13 बच्चे मिले संक्रमित

बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की. यहां कंबल वितरण के साथ ही बुजुर्गों को नाश्ता के साथ ही उनका मुंह मीठा कराया. इस दौरान प्रमुख रूप से सती साहू, अजय थवाईत, आवेज खान आदि मौजूद थे. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसके मद्देनजर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ठंड में गरीब को गरम वस्त्र मिल जाए तो मानों उन्हें जिंदगी मिल जाती है इसलिए इस तरह की पहल की जा रही है.

https://जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now