আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवोदय स्कूल में कोरोना विस्फोट, 13 बच्चे मिले संक्रमित

Published on: December 25, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. भूपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल के 13 बच्चे संक्रमित मिले हैं. यह सभी बच्चे 8वीं और 10वीं क्लास के हैं. बच्चों को गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है. जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया है. स्कूल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह स्कूल में 3‎ छात्राओं में सर्दी, खांसी बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए थे. इनके एंटीजन टेस्ट किए गए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. बाद सतर्कता बरतते हुए देर शाम तक संपर्क में आए बच्चों की जांच की गई तो 10 और संक्रमित मिले.

https://जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

स्कूल परिसर में बने हॉस्टल में 300 से ज्यादा विद्यार्थी, शिक्षक और अन्य स्टाफ रहता है. कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया है. सभी की जांच की जा रही है. जिला शिक्षा अधिकारी ने‎ बताया कि स्टूडेंट्स के पेरेंट्स हर‎ रविवार को मिलने के लिए स्कूल‎ के हॉस्टल में आते हैं. पांच दिन पहले कई अभिभावक हॉस्टल आए‎ थे. उसमें से एक अभिभावक‎ संक्रमित मिली है. उनके ही संपर्क में‎ आकर तीनों छात्राओं को सर्दी,‎ खांसी, बुखार हुआ. एहतियातन‎ सभी स्टूडेंट्स का‎ एंटीजन टेस्ट कराया तो पॉजिटिव मिले. ऐसे में देर शाम को‎ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल में जांच शुरू की. सुबह फिर टीम को वहां भेजा गया. शनिवार को 100 से ज्यादा सैंपल RT-PCR के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट रात तक आने की संभावना है.

https://ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र अलर्ट, 10 राज्यों में भेजी जाएगी टीम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now