बलौदाबाजार. ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कसडोल उपसंभाग में पदस्थ एसडीओ सुभाष पांडेय को निलंबित कर दिया गया है. पांडेय पर मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने तथा शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया गया है. कमिश्नर रायपुर ने जिला पंचायत सीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर निलम्बन की कार्रवाई की है. गौरतलब है कि पांडेय की लापरवाही के चलते कसडोल उपसंभाग राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में पीछे हो गया है. गौठान निर्माण, मनरेगा सहित अन्य कई कामों का उनके द्वारा सत्यापन नहीं करने के कारण करोड़ों रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है. शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में भी बगैर अनुमति के उनका गैर हाज़िर होना आम बात हो गई है. कमिश्नर ने 3 तारीख को निलंबित करके उनका मुख्यालय जिला पंचायत बलौदाबाजार निर्धारित किया है.
http://मंत्री के निर्देश पर छापा, अधिक दर पर मदिरा विक्रय पर मामला दर्ज
कृषि औजार पाने चेम्प्स पोर्टल में करे आवेदन
बलौदाबाजार. जिले के किसानों को कृषि यंत्र व मोटर पम्प उपलब्ध कराने हेतु छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है. जिसमे किसान CHAMPS पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है. यह योजना छ.ग. सरकार द्वारा विगत 3 सालों से चलाया जा रहा है।जिसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, स्प्रिंकलर,ड्रिप, एवं शाकम्भरी योजना के अंतर्गत मोटर पम्पों में अनुदान दिया जाता है. जो भी किसान कृषि यंत्र खरीदना चाहते है वह सीधा नजदीकी चॉइस सेन्टर से http:/champs.cgstate.gov.in पर अथवा निम्न कार्यालय जिला प्रबंधक बीज निगम, उप संचालक कृषि तथा विकासखण्ड स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयो में आवेदन कर सकते है. आवेदक को आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, ऋण पुस्तिका, बैंक पास बुक का फोटो कॉपी, मोबाइल नम्बर, खसरा की कॉपी साथ ही एक शपथ पत्र पंजीयन हेतु अनिवार्य है.
http://पीएम आवास : अपात्र के नाम निकाले सवा लाख, सरपंच समेत चार गिरफ्तार







