नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रूटीन लाइफ से जुड़े अपडेट देती हैं. सपना न्यू ईयर से पहले गोवा वेकेशन पर पहुंच गई हैं और वहां खूब एन्जॉय कर रही हैं. इसकी एक झलक उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दिखाई है. उन्होंने एक गोवा के बीच पर एक इंस्टा रील बनाई है. इस रील में वह बीच पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि सपना अपने देसी स्टाइल से अलग, वेस्टर्न स्टाइल में डांस कर रही हैं.
https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2022 में फैलेगा नया वायरस, एलियंस करेंगे हमला
सपना चौधरी का यह अवतार पहली बार देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना फ्लोरल प्रिंट वाला कोल्ड शोल्डर वन पीस पहने हुई हैं. उनके पीछे ऊंचा पहाड़ और पैरों में समुद्र की लहरें आती-जाती दिख रही हैं. इन लहरों के बीच वह अंग्रेजी सॉन्ग ‘बेली डांसर’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इतना ही वह शानदार वेस्टर्न मूव्स भी दिखा रही हैं. सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अगर यह क्यूट है, तो मैं इसे चाहती हूं. सपना चौधरी के इस डांस मूव्स को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं. लोग उनके वेस्टर्न स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं.










