रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है. हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 02 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा. इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 03 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा. इसी तरह शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) 03 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा. इन परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है.
https://धान रखरखाव व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित, जिला विपणन अधिकारी को नोटिस
वनटाइम सेटलमेंट योजना लागू, 31 मार्च 2022 तक टैक्स जमा करने की तिथि निर्धारित
कोरिया. परिवहन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा करदाताओं हेतु वन टाईम सेटलमेंट योजना लागू की गई है. योजना के तहत त्रैमासिक व मासिक कर देय वाहनों में 01 अप्रेल 2013 से 31 दिसम्बर 2018 तक अधिरोपित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट दी गई है एवं वाहनों में लंबित कर व अधिरोपित ब्याज देय होगी. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा योजना के लाभ की तिथि 31 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई है एवं निर्धारित तिथि तक योजना के लाभ हेतु जल्द से जल्द टैक्स जमा करने हेतु बकाया दारों को सूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध भू-राजस्व संहिता के अनुसार वाहन जब्ती कर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी.
https://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट







