धमतरी. सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर (22) अपने किसी निजी काम से मगरलोड गया हुआ था. काम होने के बाद वह वापस रांकाडीह जा रहा था. इसी दौरान रात को करीब 9.30 बजे रास्ते में उसकी कार परसवानी मार्ग में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने के बाद कार नीचे एक गड्ढे में गिर गई और सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई.
https://पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 3.93 करोड़ रुपए जारी
कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं. आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घरवालों को भी इसकी जानकारी दी गई. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. बताया गया है कि सौरभ की मां ज्योति दिवाकर ठाकुर कांग्रेस नेत्री हैं. वह वर्तमान में मगरलोड जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं. इसके पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं.
https://हेमा मालिनी के गालों से की थी सड़कों की तुलना, विवाद के बाद मंत्री ने मांगी माफी







