আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रात को लेट घर आती थी बहन, नाराज भाई ने कर दी हत्या

Published on: December 19, 2021
---Advertisement---

सरगुजा. एक महिला की उसके ही भाई ने डंडा मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहगा खरीपारा गांव में रोड किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है. बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि उसकी स्कूटी भी वहीं पास में पड़ी थी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा तो बताया गया कि एक्सीडेंट में महिला की मौत हुई होगी. पर जिस तरह से शरीर में चोट के निशान थे, इससे पुलिस को हत्या की आशंका थी.

https://संतों ने दी है मानवता की सीख, कट्टरता देश और समाज के लिए घातक : अग्नि

पुलिस ने इस मामले में जांच तेज की और शव की पहचान की तो पता चला कि महिला का नाम सोहगा खरीपारा निवासी रजनी कुजूर (34) है. बाद पुलिस महिला के घर गई और उसकी मां से पूछताछ की. जिसमें मनिरा ने शक जताया कि उसकी हत्या उसका ही भाई केन्दा राम कर सकता है. दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. पुलिस ने केन्दा राम को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में केन्दा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. केन्दा ने बताया कि उसने ही रजनी की हत्या की थी.

https://प्रशासनिक कार्यों में अनुशासनहीनता और लापरवाही, सहायक खाद्य अधिकारी निलंबित

रजनी हमेश रात को लेट आती थी. जिससे उसकी बदनामी हो रही थी. इसके अलावा जमीन संबंधी भी कुछ विवाद था. इसलिए शनिवार रात को जब वापस घर लौट रही थी तो उसने डंडे से उसके सिर और गले में वार किया था. इससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि रजनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ऑफिस में प्यून का काम करती थी. उसकी शादी भी कुछ साल पहले हुई थी. पर वह अलग अपने मायके में रहती थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now